लखा। गायत्री शिक्षण संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय, लखा में विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था, मतदान प्रक्रिया एवं नेतृत्व क्षमता से परिचित करवाने के उद्देश्य से बाल संसद का आयोजन किया गया। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व, निष्पक्ष चुनाव तथा जिम्मेदार नागरिक की भूमिका का व्यावहारिक अनुभव करवाया गया।
बाल संसद चुनाव में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। चुनाव प्रक्रिया को वास्तविक लोकतांत्रिक प्रणाली के अनुरूप संपन्न करवाया गया। मतदान से लेकर मतगणना तक की समस्त प्रशासनिक व्यवस्थाओं एवं जिम्मेदारियों का निर्वहन विद्यार्थियों द्वारा ही किया गया। विद्यार्थियों ने चुनाव अधिकारी, मतदान दल एवं अन्य प्रशासनिक भूमिकाओं को बखूबी निभाते हुए अनुशासन और निष्पक्षता का परिचय दिया।
चुनाव परिणाम के अनुसार अध्यक्ष पद पर रावल सिंह,
उपाध्यक्ष पद पर महिपाल सिंह एवं सचिव पद पर आईदान सिंह ने विजय प्राप्त की,।
विद्यालय का यह अभिनव प्रयास विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता, सामूहिक जिम्मेदारी, अनुशासन एवं निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ जीवनोपयोगी व्यावहारिक शिक्षा भी प्राप्त होती है।
No comments:
Post a Comment